नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि देशभक्ति उम्र की मोहताज नहीं होती. लद्दाख के चुशूल गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छोटा बच्चा आईटीबीपी के जवानों को बहुत जोश के साथ सैल्यूट करता नजर आ रहा है. बच्चे को सैल्यूट करता देख वहां मौजूद जवानों ने बच्चे को सही से सैल्यूट करना सिखाया. सिखाए जाने के बाद बच्चे ने फिर से जवानों को सही से सैल्यूट किया. ये वीडियो 8 अक्टूबर की सुबह का है.
http://आ गया नया PVC आधार कार्ड, न भीगने का डर न गलने की चिंता, घर बैठे ऐसे मंगाएं
जब आईटीबीपी के जवान सामने से गुजर रहे थे और पास ही खड़े नामग्याल नाम के इस बच्चे ने जवानों को सैल्यूट किया. वीडियो में जवान बच्चे को बता रहे हैं कि पैर खोल कर नहीं, पैर मिलाकर सैल्यूट करो. जवानों के कहने पर बच्चा फिर से विश्राम, सावधान करता नजर आ रहा है. इसका एक वीडिया खुद ITBP के जवानों ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर से भी शेयर किया है. जब से वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है तब से ही जमकर वायरल हो रहा है. देखिए वीडियो-
http://बुरी नीयत से घर घुसने का प्रयास, कांग्रेस नेता के खिलाफ जुर्म दर्ज
Salute!
Namgyal, a local kid in Chushul, Ladakh saluting the ITBP troops passing by.
The enthusiastic kid saluting with high josh was randomly clicked by an ITBP Officer on 8 October morning. pic.twitter.com/dak8vV8qCJ
— ITBP (@ITBP_official) October 11, 2020









