कबीरधाम. जिले में संचालित शासकीय दृष्टि, श्रवण, एवं मूकबधिर आवासीय विद्यालय के कक्षा पहली के छात्र टिकेश्वर ने बुधवार को अपनी सुरीली आवाज में छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार“ और एक अन्य देश भक्ति गीत को सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया. टिकेश्वर ने यह राजकीय गीत समाज कल्याण, सहकारिता एवं जिले के प्रभारी सचिव आर प्रसन्ना के सामने अपनी सुरीली आवाज में सुनाई. देखते ही देखते यह वीडियो पूरे प्रदेश में वायरल हो गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वीडियो को सुनकर अपने सोशल मीडिया, ट्विटर के पेज पर अपलोड करते हुए टिकेश्वर की उज्जवल भविष्य की कामना की है.
http://मनीष को शिक्षा, राठी को विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग का जिम्मा
उन्होने इस विद्यालय के बच्चों और संस्था की मांग पर बेहतर शिक्षा के लिए जिले के प्रभारी सचिव व समाज कल्याण विभाग के सचिव आर प्रसन्ना को दो श्रवणबाधित शिक्षक, एक कार्यालय सहायक की व्यवस्था तत्काल करने के लिए निर्देशित किया. मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने जिले के निराश्रित निधि से विद्यालय में बच्चों की सुविधा में बढ़ोत्तरी करते हुए शुद्ध पेयजल के लिए वॉटर कूलर, खेल एवं मनोरंजन समाग्री इत्यादि की तत्काल व्यवस्था करा दी. कक्षा पहली का छात्र टिकेश्वर मूलतः कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम ज्ञानपुर का रहने वाला है. उनके माता-पिता खेती किसानी का काम करते हैं. टिकेश्वर बचपन से ही दृष्टिबाधित है. उन्हें शुरू से ही गायन में गहरी रूचि है. बताते हैं कि चार साल के आयु में ही वह गांव और आसपास के गांव में आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि किसी मंच पर अपनी गीतों की प्रस्तुति देने के पहले वह राजकीय गीत को जरूर श्रोताओं को सुनाते हैं.
http://दुर्ग में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मिले, जांच के लिए पुणे भेजा सेंपल
अति सुंदर!
कबीरधाम जिले के सिघनपुरी में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित आवसीय विद्यालय के छात्र टिकेश्वर वैष्णव का वीडियो प्राप्त हुआ।
इस बच्चे ने राजकीय गीत " अरपा पैरी के धार" को गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
मैं उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
आप सब भी देखें.. pic.twitter.com/CF718d3oXn
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 5, 2020







