दुर्ग. प्रदेश में कोरोना वायरस के संदिग्धों की संख्या पांच हो गई है. दुर्ग में एक ही परिवार के तीन लोगों को कोरोना वायरस के संदिग्ध कै तौर पर पहचान की गई है. तीनों संदिग्धों से सेंपल लेकर जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजा गया है. बताया जा रहा है कि तीनों चाइना की यात्रा पर गए थे और 17-18 जनवरी को वे वहां से वापस लौटे हैं. उन्हें एडवायजरी के साथ ऐहतियातन निगरानी में रखा गया है. कलेक्टर अंकित आनंद के अनुसार यह सिर्फ एहतियातन कदम उठाया गया है.
http://पालिकाध्यक्ष की दो टूक- शहर की स्वच्छता को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं
उन्होंने कहा कि 2 दिनों के बाद जांच रिपोर्ट आएगी उसके बाद ही पूरा खुलासा हो सकेगा. उन्होने कहा कि इसके अलावा कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है. जिला स्वास्थ्य विभाग को इसको लेकर अलर्ट मोड पर रखा गया है. बता दें कि केरल सरकार ने कोरोना वायरस को राजकीय आपदा घोषित कर दिया है. जिसके बाद राज्य में अलर्ट जारी कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई है.
http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, जानिए आज का भाव







