नई दिल्ली. टाइगर श्रॉफ ने पॉप-कल्चर आउटफिट, बिग बैंग म्यूजिक के साथ मिलकर अपना पहला गाना ‘अनबिलिवेबल’ रिलीज कर दिया है. बहु-प्रतिभाशाली स्टार ने एक म्यूजिक वीडियो भी जारी किया है, जो लंबे समय से सहयोगी रहे पुनीत मल्होत्रा ने डॉयरेक्ट किया है. गाने और संगीत में अपने विचार के बारे में बात करते हुए टाइगर ने कहा कि मैं हमेशा से खुद की धुन को गाना और डांस करना चाहता था और मुझे आखिरकार ऐसा करने का मौका मिला. मैं इस सफ़र को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं- सीखने और एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है.
http://POCO X3 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
पिछले हफ्ते उन्होंने इस गाने का एक इंट्रोडक्शन भी रिलीज किया था जिसमें अभिनेता ने बताया कि कैसे वह बड़े होने के दौरान माइकल जैक्सन से प्रभावित थे और कैसे इस चीज़ ने उनकी संवेदनाओं को आकार दिया. टाइगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल यह गाना रिलीज करते हुए कहा कि मेरे लिए एक इमारत से दूसरी इमारत पर छलांग लगाना मुश्किल था, इसलिए यह अभी तक का मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा. दुनिया भर के संगीतकारों के लिए सबसे ज्यादा सम्मान, उनसे बहुत कुछ सीखा, उसके बाद यहां मैं पेश कर रहा हूं. ‘यू आर अनबिलिवेबल’ रिलीज हुआ.
http://लॉकडाउन से पहले दोगुने-तिगुने हुए राशन और सब्जियों के दाम!










