पिथौरा. बुधवार रात से लगने वाले लॉकडाउन से पहले राशन और सब्जियों के भाव अचानक दोगुने से तिगुने हो गए. सप्ताह भर के लिए राशन लेने आज सुबह से लोगों की भीड़ राशन एवं सब्जी दुकानों में उमड़ पड़ी. मूल्य नियंत्रण कराने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी दिखाई नहीं दिए. सप्ताह भर के लॉकडाउन के ठीक पहले आज किराना एवं सब्जी विक्रेता जोरदार फायदा उठा रहे हैं. जिससे खासकर निम्न आय वर्ग के लोगों की हालत चिंताजनक हो गई है. आज अब तक 30 रुपए बिकने वाला आलू सुबह से डेढ़ गुना रेट 45 रुपए बिकने लगा.25 का प्याज 40 रुपए किलो. टमाटर 40 का 60 रुपए, करेला 40 का 80 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है.
http://झाड़ू लगाने से फैल सकता है कोरोना, एम्स के डॉक्टर ने किया सतर्क
इसके अलावा बाकी सब्जियों का भाव भी डेढ़ से दोगुना कर दिया गया है. सब्जियां जैसे-जैसे कम होती जा रही है वैसे वैसे ही कीमत में इजाफा होता जा रहा है. किराना दुकानों एवं सब्जी बाजार में किसी उत्सव से माहौल हैं और भारी भीड़ दिखाई दे रही है. इसके पूर्व किए गए लॉकडाउन में कालाबाज़ारी ओर विशेष निगरानी रखी जा रही थी और बकायदा आवश्यक वस्तुओं के खुदरा मूल्य तय किया गया था. पर इस बार व्यवसायियों के अनुरोध के बाद होने वाले लॉकडाउन में किसी भी आवश्यक वस्तु का मूल्य निर्धारण नहीं होने से जमकर कालाबाज़ारी जारी है. दुकानों का माहौल देखकर लगता है कि व्यवसायी सप्ताह भर दुकान बंद रखने में होने वाले नुकसान की भरपाई अभी ही कर लेना चाहते हैं.
http://IPL 2020 : सैमसन की आतिशी पारी, RR ने CSK को 16 रनों से हराया







