আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : सिद्धार्थ-शहनाज का गाना भुला दूंगा रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Published on: March 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का पहला म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा रिलीज हो गया है. गाने में उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है. ये वीडियो हैपी-सैड सॉन्ग का मिक्स है. गाने में प्यार और उसके लिए तड़प साफ देखी जा सकती है. इस गाने को दर्शन रावल ने गाया है और कौशल जौशी ने प्रोड्यूस किया है. साथ ही मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत जे पाठक ने ये म्यूजिक वीडियो डायरेक्ट किया है. ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

http://आज रात फिर देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कोरोना पर होगी बात

म्यजिक वीडियो में एक कपल के बिछड़न की कहानी दिखाई गई है. गाने की शुरुआत में शहनाज सिद्धार्थ से ब्रेकअप कर लेती हैं. इससे सिद्धार्थ बेहद टूट जाते हैं. वे शहनाज की यादों में खो जाते हैं. सिद्धार्थ को हर जगह शहनाज संग बिताए पल याद आते हैं. आखिर में शहनाज सिद्धार्थ के पास वापस लौटकर आती हैं. लेकिन तब सिद्धार्थ इस रिश्ते से अलग होने का फैसला करते हैं. इसी के साथ दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाते हैं. बता दें कि दोनों की जोड़ी को बिग बॉस 13 में काफी पसंद किया गया था. देखिए वीडियो-

http://निम्नदाब बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग-बिलिंग पर 31 मार्च तक रोक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now