नई दिल्ली. देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आज शाम को 8 बजे राष्ट्र को संबोधन देंगे. इससे पहले 19 मार्च को पीएम ने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था. प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे, इस दौरान कोरोना वायरस पर कुछ अहम जानकारियां साझा करेंगे. बता दें कि देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 500 के पार हो चुकी है और अबतक 10 मौत हो गई हैं.
http://निम्नदाब बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग-बिलिंग पर 31 मार्च तक रोक
शिवराज ने साबित किया विश्वास मत
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ लेने वाले शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया. इस दौरान कांग्रेस का एक भी विधायक सदन में मौजूद नहीं था. विधानसभा में शिवराज सरकार को कुल 112 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ. इसमें भाजपा के 107 के अलावा बसपा-सपा और निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी का समर्थन किया.
http://पश्चिम बंगाल में कोरोना पीड़ित की मृत्यु, बिलासपुर में उनके रिश्तेदार निगरानी में
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।
Will address the nation at 8 PM today, 24th March 2020, on vital aspects relating to the menace of COVID-19.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2020
BJP leader Shivraj Singh Chouhan wins confidence motion unanimously in Madhya Pradesh assembly for his fourth term as Chief Minister. Not a single Congress MLA was present in the assembly at the time of voting. SP, BSP & independent MLAs voted in favour of the motion. pic.twitter.com/WvOwPhiC77
— ANI (@ANI) March 24, 2020









