আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : ‘शिमला मिर्ची’ का ट्रेलर रिलीज, राजकुमार से इश्क फरमाती नजर आएंगी हेमा मालिनी

Published on: December 27, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. हेमा मालिनी लम्बे समय बाद फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. हेमा, राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म शिमला मिर्ची का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में हेमा मालिनी, रकुल की मां का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें राजकुमार राव से प्यार हो जाता है हालांकि ये एक गलतफहमी की वजह से होता है. दरअसल, राजकुमार रकुल से प्यार करते हैं लेकिन वो अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते. ऐसे में राजुकमार चिट्ठी के जरिए रकुल तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं.

http://पार्षद की जीत का जश्न मनाने गई नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजकुमार चिट्ठी रकुल के लिए लिखते हैं लेकिन वो चिट्ठी हेमा मालिनी तक पहुंच जाती है जिसके बाद उन्हें लगता है कि राजकुमार उनसे प्यार करते हैं. अब राजकुमार खुद को कैसे इस स्थिति से निकालेंगे ये तो फिल्म देखकर पता चलेगा. फिल्म 3 जनवरी 2020 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया है. फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया है. रमेश सिप्पी की आखिरी फिल्म साल 1995 में आई ‘जमाना दीवाना’ थी. अब 24 साल बाद वो निर्देशन के क्षेत्र में लौटे हैं. रमेश सिप्पी के साथ हेमा मालिनी ने ‘सीता और गीता’, ‘अंदाज’ और ‘शोले’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है.

http://VIDEO : मांदर की थाप पर कलाकारों के साथ थिरके राहुल गांधी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now