আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : मांदर की थाप पर कलाकारों के साथ थिरके राहुल गांधी

Published on: December 27, 2019
---Advertisement---

रायपुर. लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज यहां साइंस कालेज मैदान में तीन दिनों तक चलने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया. समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की. इस महोत्सव में 25 राज्यों, 3 केन्द्रशासित राज्यों और बांग्लादेश, युगांड़ा, मालदीप, बेलारूस, थाईलैण्ड तथा श्रीलंका के लगभग 18 सौ लोक कलाकार शामिल हुए हैं. शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य दल के द्वारा जब मुख्य मंच पर प्रस्तुति दी जा रही थी तब राहुल गांधी भी खुद को रोक नहीं पाए और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मुख्य मंच पर पहुंचे. वे एक कलाकार का मांदर लेकर खुद बजाने लगे और बाकी कलाकारों के साथ लय मिलाकर जमकर थिरके.

http://अभिनेता कुशल पंजाबी ने की खुदकुशी, घर में लटका मिला शव

उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश और अन्य अतिथियों ने भी नृत्य कर नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया. महोत्सव में देश-विदेश से आए नृत्य दलों ने शोभायात्रा भी निकाली. राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश और अन्य अतिथियों ने मांदर की थाप पर लोक नृत्य दलों का साथ दिया. शुभारंभ समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी, किसान, माताओं और बहनों सबको साथ लेकर ही अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं. यह महोत्सव भी सबको जोड़ने की भावना का परिणाम है. जब तक आदिवसियों, दलितों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को नही जोड़ेंगे तब तक देश की अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं ला सकते. कोई भी व्यवस्था इन वर्गो से ही चलती है. भाई से भाई को लड़ाकर देश का भला नहीं हो सकता. सबको जोड़कर ही देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा सकता है. यहीं इस महोत्सव का भी मकसद है.

http://धान खरीदी में अनियमितता, सहायक समिति प्रबंधक के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now