नई दिल्ली. अभिनेता कुशल पंजाबी ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बीती रात उनका शव घर में फांसी पर लटका हुआ मिला. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. कुशल पंजाबी के निधन की शॉकिंग खबर एक्टर करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी. कुशल करणवीर अच्छे दोस्त थे. करणवीर बोहरा ने कुशल पंजाबी की तस्वीरें शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे चौंका दिया है. अभी भी मैं इस बात को नहीं मान पा रहा हूं. मुझे पता है तुम जहां भी होंगे खुश होंगे.
http://धान खरीदी में अनियमितता, सहायक समिति प्रबंधक के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश
जिस तरह से तुमने अपनी जिंदगी को जिया उससे मुझे कई तरह से प्रेरित किया. लेकिन मुझे क्या पता था. डांसिंग, फिटनेस, ऑफ-रोड बाइकिंग, फादरहुड और इन सबसे ऊपर, तुम्हारा मुस्कुराता हुआ चेहरा, खुशमिजाज नेचर और गर्मजोशी… मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा. तुम्हें हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने अपना पूरा जीवन जिया. कुशल को पिछली बार सीरियल इश्क में मरजावां में देखा गया था. कुशल पंजाबी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने यूरोपियन लड़की से शादी की, उनका एक बेटा भी है. कुशल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. वे कई बड़ी फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहे थे.
http://और जब मुख्यमंत्री भूपेश का गला रूंधा, आंखों से बह रहे थे आंसू










