नई दिल्ली. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस वक्त रोहत शर्मा UAE में होने वाले आईपीएल 2020 की तैयारियों में लगे हुए हैं. इस दौरान प्रैक्टिस करते हुए रोहित शर्मा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखर कर कोई भी हैरान रह सकता है. दरअसल, मुंबई इंडियंस टीम ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रोहित शर्मा एक गंगनचुंबी छक्का जड़ते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रोहित शर्मा फुल ऑफ लेंथ को कदमों का इस्तेमाल कर के हिट करते हैं. रोहित के इस शॉट में इतनी ताकत होती है कि बॉल सीधा स्टेडियम के बाहर चलती बस की छत से जा टकराती है.
http://नोरा को डांस करते देख मम्मी ने फेंककर मारी चप्पल, वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के इस छक्के की लंबाई 95 मीटर होती है. मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बल्लेबाज छक्के जड़ते हैं, लीजेंड्स स्टेडियम के बाहर पहुंचाते हैं. हिटमैन सिक्स जड़ते हैं, स्टेडियम के पार पहुंचाते हैं और चलती बस पर जड़ते हैं. रोहित शर्मा के इस अनोखे छक्के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार टीम की कोशिश पांचवां आईपीएल खिताब जीतने की होगी. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने वाली इकलौती टीम है. मुंबई 2013, 2015, 2017 और 2019 में चैंपियन बन चुकी है.
http://फर्जी आहरण समेत अन्य मामले में पंचायत सचिव सेवा से पदच्युत
🙂 Batsmen smash sixes
😁 Legends clear the stadium
😎 Hitman smashes a six + clears the stadium + hits a moving 🚌#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @ImRo45 pic.twitter.com/L3Ow1TaDnE— Mumbai Indians (@mipaltan) September 9, 2020











