नई दिल्ली. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दूसरे दिन भारत की पहली पारी में पहले तो तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद विकेटकीपिंग में भी दो जबरदस्त कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया. पंत ने पहले तो इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप का एक हाथ से जबरदस्त कैच पकड़ा और इसके बाद मोईन अली के कैच के लिए भी सुपरमैन बन गए. दरअसल, इंग्लैंड को शुरुआती झटकों के बाद पोप और फोक्स ने मिलकर छठे विकेट के लिए 35 रन जोड़ लिए थे और टीम को उबारने की कोशिश में थे लेकिन तभी 39वें ओवर में मोहम्मद सिराज अपना पहला ओवर लेकर आए.
http://IndvsEng : इंग्लैंड 134 रन पर सिमटी, भारत दूसरी पारी में स्टंप्स तक 54/1
उन्होंने आते ही लेग साइड में शॉट गेंद फेंकी जिसपर पोप ने धीरे से बल्ला भी लगा दिया और गेंद बाउंड्री की तरफ जाने लगी लेकिन विकेट के पीछे मौजूद पंत ने अपनी बाईं तरफ हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से कैच को लपक लिया. पंत यहीं नहीं रुके और एक बार फिर से कुछ ऐसा ही कमाल 59वें ओवर में किया. इस बार उन्होंने जैक लीच और ओली स्टोन के बीच की साझेदारी को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई. विराट कोहली ने अपने प्रमुख गेंदबाज इशांत शर्मा को गेंदबाजी पर लगाया और उन्होंने आखिरी गेंद लीच को डाली, जिस पर लीच ने बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद ऋषभ पंत से दूर हवा में गई लेकिन इस बार भी पहले से तैयार पंत ने अपनी बाईं तरफ हवा में छलांग लगाई और लीच के कैच को लपक लिया. देखिए वीडियो-
http://असम में राहुल बोले- हम दो हमारे दो वाली सरकार सुन लो, CAA कभी लागू नहीं होगा
https://twitter.com/SiddhuYour/status/1360861480581701632?s=20
https://twitter.com/cricket_cri/status/1360885845939609601?s=20











