नई दिल्ली. सिंगर प्रिया सिंह राजपूत का गाना ‘पीने के बाद सेंटी’ रिलीज हो गया है. यह गाना खूब वायरल हो रहा है. इस गाने को काव्या थापर पर फिल्माया गया है. गाने के बोल कुमार के हैं, जबकि म्यूजिक विवेक कर का है. इस गाने को विष्णु देवा ने डायरेक्ट और कोरियोग्राफ किया है. प्रिया का यह गाना ज़ी म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुआ है. प्रिया ने हमेशा से दमदार कहानी के साथ शानदार ट्रैक दिए हैं, जो अक्सर लोगों के दिलों को छू जाते हैं. प्रिया का यह गाना भी दिल को छू जाने वाला है.
https://शरीर में पानी की कमी न होने दें, मौसमी फलों का करें सेवन
प्रिया की सुरीली आवाज में रिकॉर्ड यह गाना निश्चित रूप से आपके दिलों को भी छू जाने वाला है. काव्या थापर का इसमें दिलकश और ग्लैमरस अंदाज दिखा रही हैं. इतना ही नहीं, वह अपने बेहतरीन डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत रही हैं. पीने के बाद सेंटी सॉन्ग में उनकी परफॉर्मेंस जान डालती है. उनकी प्रिजेंस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. डांस के साथ-साथ बेहतरीन म्यूजिक भी है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है.
https://मैरिटल रेप पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी- शादी क्रूरता का लाइसेंस नहीं










