नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो ‘ का पहला गाना ‘धीमे-धीमे’ रिलीज हो गया है. टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की आवाज में यह गाना लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है. इस गाने का लिरिक्स टोनी कक्कर, तनिष्क बागची और मेल्लो डी ने मिलकर तैयार किया है. यह एक पार्टी सॉन्ग है, जिसमें कार्तिक आर्यन अपनी दोनों हीरोइनों के साथ अलग-अलग जगहों पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. गाने में भूमि और अनन्या अपनी हॉट अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. बता दें, हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
http://ट्रक को कर रहा था ओव्हरटेक, चपेट में आकर बाइक चालक की मौत
फिल्म का ट्रेलर इतना ठहाकेदार है कि अब तक यह लोगों को हंसा हंसाकर लोट-पोट कर रहा है. फिल्म का ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि जहां कार्तिक आर्यन पहली बार मूंछ के साथ धमाका करने वाले हैं. वहीं भूमि पेडनेकर एक बार फिर एक अलग अंदाज में लोगों को अपना दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं. वहीं, अनन्या पांडे हमेशा की तरह बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं. यह फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. बता दें कि फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ साल 1978 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक है. फिल्म को डायरेक्ट मुदस्सर अजीज ने किया है.
http://BS6 इंजन के साथ यामाहा ने लॉन्च की FZ-FI और FZS-FI, जानिए कीमत










