আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मीराबाई चानू की तरह वेटलिफ्टिंग करती नन्ही सी बच्ची का वीडियो वायरल

Published on: July 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय वेटलिफ्टर सतीश शिवलिंगम ने एक वीडियो शेयर किया है, जो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बच्ची मीराबाई चानू को सलाम कर रही है. इस वीडियो में एक बच्ची मीराबाई चनू की तरह वेटलिफ्टिंग करती नजर आ रही है. पीछे टीवी पर मीराबाई चनू की वेटलिफ्टिंग का वह ऐतिहासिक पल चल रहा है, जिसने भारत की झोली में सिल्वर मेडल दिया तो आगे बच्ची भी वेटलिफ्टिंग करती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सतीश शिवलिंगम ने लिखा- जूनियर मीराबाई चनू, इसे प्रेरणा कहा जाता है.

http://बृहस्पत सिंह ने सदन में जताया खेद, गृहमंत्री बोले- सिंहदेव पर लगे आरोप निराधार

26 जुलाई की रात 12 बजे पोस्ट किए गए इस वीडियो को हजारों लाइक मिल चुके हैं. मीराबाई चनू ने वीडियो को री-ट्वीट करते हुए लिखा- So cute. Just love this. वहीं एक ट्विटर यूजर ने लिखा- छोटी लड़कियों को एथलीटों, वैज्ञानिकों, सैनिकों, कलाकारों की नकल करनी चाहिए न कि बॉलीवुड के आइटम नंबरों की, यह देखकर अच्छा लगा. जूनियर मीराबाई चानू को लोगों ने बहुत प्यार दिया. एक ट्विटर यूजर ने लिखा- एक बच्चे को एक एथलीट की नकल करते देखना कितना अच्छा है न कि बॉलीवुड आइटम सॉन्ग डांस!

http://जुबिन नौटियाल का नया रोमांटिक गाना ‘दिल लौटा दो’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now