नई दिल्ली. मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात खूब हंगामा हुआ. आरोप है कि गर्ल्स हॉस्टल की एक लड़की ने ही अन्य 60 लड़कियों का नहाते समय वीडियो बनाकर युवक को भेज दिया. युवक ने उस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया. बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी शुरू हो गई. इसी बीच एक छात्रा को दिल का दौरा पड़ गया, जबकि कुछ की तबीयत बिगड़ गई. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला. आरोपी छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक टीम शिमला से लड़के को गिरफ्तार करने के लिए भेजी गई है.
https://लेडी डॉन ने जेल में महिला प्रहरी को जमकर पीटा, घायल
हालांकि एसएसपी विवेकशील सोनी ने पूरे मामले का खंडन किया और कहा कि आरोपी लड़की ने केवल अपने ही वीडियो भेजे थे, किसी और लड़की के नहीं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान एक लड़की की तबीयत बिगड़ी थी. जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है. सीएम भगवंत मान ने पूरे मामले की निंदा करते हुए कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ…हमारी बेटियां हमारी शान हैं. मैंने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं. आप सब से अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें.
https://पटवारी का स्थानांतरण रुकवाने ग्रामीण लामबंद, संसदीय सचिव से लगाई गुहार









