नई दिल्ली. नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘जिनके लिए’ रिलीज हो गया है. इस गाने में नेहा कक्कड़ जानी के साथ नजर आ रही हैं. गाने में नेहा को फीचर किया गया है. गाना प्यार और उसमें मिले धोखे पर बेस्ड है. गाना काफी दर्द से भरा हुआ है और इस गाने में सबसे शॉकिंग सीन है जब नेहा सुसाइड कर लेती है. प्यार में मिले धोखे को नेहा बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं और छत से कूद जाती हैं. पूरा गाना काफी इमोशनल कर देने वाला है. सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है.
http://अंचल पूरी तरह लॉकडाउन, पुलिस और प्रशासन हर वक्त मुस्तैद
ये गाना जानी की एलबम जानी वे का सॉन्ग है. इस एलबम में 7 गाने होंगे. ये गाना दूसरे नंबर का है. पहला गाना विक्की कौशल और नोरा फतेही का पछताओगे था. पछताओगे गाने को बड़ी सफलता हासिल हुई थी. इसे अरिजीत सिंग ने गाया था. अब नेहा कक्कड़ा का ये सॉन्ग जिनके लिए रिलीज हो गया है. बता दें कि बी प्राक ने गाने को म्यूजिक दिया है. गाने को जानी ने ही कंपोज किया है और उन्होंने ही लिरिक्स लिखे हैं. देखिए वीडियो-
http://इस गांव का नाम है कोरौना, सुनते ही लोग ग्रामीणों से बना लेते हैं दूरी










