नई दिल्ली. जानलेवा कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में दहशत का माहौल है. देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया है. हर तरफ बंदी होने से जनता को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इस वायरस के कारण यूपी के सीतापुर के एक गांव के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है क्योंकि गांव का नाम कोरौना है. गांव वालों का कहना है कि जब से कोरोना वायरस का प्रकोप फैला है, उन्हे लगातार भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है. कुछ लोग तो उनका मजाक उड़ाने से भी पीछे हट नहीं रहे हैं.
http://लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं एवं सब्जियों के दाम जानने सड़क पर उतरे सीएम
न्यूज एजेंसी ने गांव की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं. तस्वीरों के मुताबिक, गांव में दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा है. एएनआई से कोरौना के एक ग्रामीण राजन ने बताया कि जब हम किसी को बताते हैं कि हम कोरौना गांव के रहने वाले हैं तो वे हम लोगों से भेदभाव करते हैं. वो ये नहीं समझते हैं कि यह एक गांव का नाम है न कि वायरस से कोई संक्रमित व्यक्ति. हमारे गांव में आने को कोई तैयार नहीं है. कुछ लोग तो इतना डरते हैं कि वे फोन पर बात भी नहीं करते हैं.
http://होम आइसोलेशन में रखे गए युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Residents of Corona, a village in Sitapur say they have been facing discrimination, ever since the outbreak of #coronavirus. Rajan, a villager says, "When we tell people we are from Corona, they avoid us. They don't understand that it's a village, not someone infected with virus" pic.twitter.com/gxz6oIx8UP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 29, 2020









