नई दिल्ली. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजन मनारा चोपड़ा का म्यूजिक वीडियो ‘हम रह गए अकेले’ रिलीज हो गया है. इसे अशोक प्रसाद अभिषेक ने प्रोड्यूस किया है. यह गाना आईईव एरा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. इस दर्द भरे गीत के गीतकार और सिंगर प्रणव वत्स हैं. मनारा चोपड़ा के साथ वीडियो में भी प्रणव वत्स नजर आ रहे हैं. कंपोजर विवियन रिचर्ड द्वारा संगीतबद्ध किए गए गाने ‘हम रह गए अकेले’ के वीडियो को सिद्धांत पिलानिया ने डायरेक्ट किया है. क्रिएटिव प्रोडयूसर सोनू कुंतल और अंशुल श्रीवास्तव है, जबकि इस म्यूजिक एल्बम का प्रचार-प्रसार पब्लिश मीडिया टीम अखिलेश सिंह कर रहे हैं.
https://दो गुना से अधिक वेतन बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री ने दिए जांच कराने के निर्देश
बता दें कि पिछले दो दशक से आईटी प्रोफेशनल के रूप में काम कर रहे अशोक प्रसाद (अभिषेक) कई क्षेत्रो में अपना हुनर दिखाने के बाद फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर सामने आए हैं. वह अपने बैनर आईईव एरा फिल्म्स के बैनर तले हिंदी सहित कई रीजनल भाषाओं की फिल्में और म्यूजिक वीडियो भी बना रहे हैं.आईटी सर्विसेज, शेयर मार्केटिंग, इन्वेस्टिंग, क्रिप्टो आदि सेक्टर्स में काम कर चुके अशोक प्रसाद (अभिषेक) ने सन 2000 में आई इव एरा आईटी से अपनी यात्रा शुरू की थी. लंदन से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले अशोक प्रसाद अभिषेक को आईटी बिजनेस और इवेंट मैनेजमेंट का भी अच्छा खासा एक्सपीरियंस है.
https://Infinix Note 12 Pro भारत में लॉन्च, कम कीमत में बहुत कुछ
https://youtu.be/SZl0WwzJnxw










