আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो गुना से अधिक वेतन बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री ने दिए जांच कराने के निर्देश

Published on: August 26, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में समकक्ष पदों पर विगत 10 वर्षों में दो गुना से अधिक वेतन भत्तों की बढ़ोतरी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के बैंकों की तुलना में 2 गुना से अधिक वेतन बढ़ोतरी पर जांच कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि भविष्य में होने वाली रिक्तयों की पूर्ति शासन के समान वेतनमान पर की जाए.

http://Infinix Note 12 Pro भारत में लॉन्च, कम कीमत में बहुत कुछ

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में अपेक्स बैंक एवं प्रदेश के सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के प्रचलित सेवा नियम एवं उनके वेतनमान के संबंध में बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि नवीन सेवा नियम लागू होने के बाद अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों में लगभग 2900 पदों की रिक्तियां उद्भूत होंगी, उनमें शीघ्र भर्ती की कार्रवाई राज्य एजेंसी व्यापमं के माध्यम से भर्ती की कार्रवाई शीघ्र की जाए, जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवकों को लाभ प्राप्त हो सके.

https://स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, 4 युवतियों समेत 7 गिरफ्तार

https://गढ़फुलझर गुरुद्वारा में 28 तक श्री अखंड पाठ, कीर्तन के बाद गुरु का लंगर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now