আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्पा सेंटर में पुलिस का छापा, 4 युवतियों समेत 7 गिरफ्तार

Published on: August 26, 2022
---Advertisement---

रायगढ़. स्पा सेंटर में छापा मारकर पुलिस ने 3 युवक और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद चौकी स्थित एक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की पुलिस को काफी समय से शिकायत मिल रही थी. शिकायत पर पुलिस यहां पहुंची, तो 3 युवक और 4 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. कोतवाली पुलिस ने धारा 109 के तहत इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई 4 युवतियों में से 3 पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग की रहने वाली हैं. वहीं एक संबलपुर (ओडिशा) की है. तीन युवकों में से 2 रायगढ़ के ही चक्रधर नगर और कोतरा रोड तो वहीं तीसरा आरोपी बरगढ़ का रहने वाला है.

https://गढ़फुलझर गुरुद्वारा में 28 तक श्री अखंड पाठ, कीर्तन के बाद गुरु का लंगर

होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के परिणाम घोषित

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने होम्यौपैथी चिकित्सा अधिकारी,  चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. डॉ. एकता चंद्राकर ने परीक्षा में टॉप किया है. टॉप थ्री में दो महिलाएं शामिल हैं. लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 20 पदों के लिए 60 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, किंतु वर्गवार/उपवर्गवार अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 28 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किया गया. उपरोक्त पद हेतु लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर 20 पद के विरूद्ध 15 पद पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची एवं अनुपूरक सूची जारी की गई है. चयन सूची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है.

https://गुलाम नबी आजाद ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, सोनिया गांधी को भेजा 5 पन्नों का इस्तीफा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now