नई दिल्ली. शॉर्ट वीडियो बनाने के चक्कर में मुरादाबाद मंडल की दो महिला कॉन्स्टेबलों की नौकरी पर बन आई है. दो महिला कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत मिलने पर एडीजी ने उन्हें निलंबित कर दिया. बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी, कर्मचारी-अधिकारी वर्दी पहन कर फोटो वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करेगा. ऐसा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
https://क्यों हो रही है सिंगर जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करने की मांग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों मुरादाबाद मंडल में 2 महिला कांस्टेबल ने 15 सेकंड का दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया और खूब सुर्खियां बटोरी. इसकी जानकारी जैसे ही एडीजी मुख्यालय पहुंची कार्रवाई करते हुए एडीजी राजकुमार ने दोनों महिला कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और कार्रवाई के निर्देश दिए. सस्पेंडबरेली-मुरादाबाद जोन के सभी SSP को निर्देश दिए गए हैं कि वर्दी पहनकर कोई भी पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो अपलोड नहीं करेगा और ना ही कोई फोटो अपलोड किया जाएगा. आदेश में कहा गया है कि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
https://2024 तक सड़क हादसों में आएगी कमी, सरकार बना रही खास प्लान









