नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर सीआरपीएफ की एक लेडी कांस्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है. डिबेट के दौरान खुशबू चौहान ने ऐसा जोशीला भाषण दिया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. लाखों लोग इसे सोशल मीडिया में अब तक देख चुके हैं. इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की है. 233 बटालियन की कांस्टेबल खुशबू चौहान जब अपनी बोली से जेएनयू के टुकड़े-टुकड़े गैंग पर सीधा प्रहार किया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. खुशबू ने अपने भाषण में न्यायिक व्यवस्था से मानवाधिकार तक पर बवाल मचाने वालों को बताया कि आतंकियों और नक्सिलयों की मौत में मानवाधीकार मत तलाश कीजिए, शहीद की बूढ़ी मां, विधवा पत्नी और अनाथ बच्चों का दर्द देखिए. दरअसल, 27 सितम्बर को दिल्ली में आईटीबीपी ने डिबेट का आयोजन किया था.
http://कांग्रेस के साथ टीवी डिबेट या अन्य संवाद में नहीं जाएगी भाजपा
टॉपिक था मानवाधिकार का पालन करते हुए आतंकवाद से निपटा जा सकता है. खुशबू चौहान का ये करीब 5 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है. खुशबू चौहान ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कश्मीर से लेकर छत्तीसगढ़ के जंगलों में सीआरपीएफ के जवान ही आतंकियों और नक्सिलयों से सीधा मुकाबला करते हैं. जब सीमा पर जवान शहीद होता है तो कोई मानवाधिकार की दुहाई नहीं देता लेकिन जब जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगते हैं तो सब उनके साथ खड़े हो जाते हैं. जो कहता है कि हर घर से अफजल निकलेगा तो मेरी बात सुन लो- जिस घर से अफजल निकलेगा उस घर में घुसकर मारेंगे, वो कोख नहीं पलने देंगे जिस कोख से अफजल निकलेगा. देखिए वीडियो-
http://VIDEO : फिल्म मरजावां का गाना ‘तुम ही आना’ रिलीज, दिल को छू लेगा ये सॉन्ग
शहीद की मां पूछ रही है, साहब आप तो भर्ती में एक इंच कम भी नहीं लेते फिर मेरे बेटे की आधी लाश क्यों दे रहे हैं…तिरंगा भी सवाल कर रहा है मैं फहराने से ज्यादा कफन में क्यों लिपट रहा हूं।@crpfindia की लेडी कांस्टेबल खुशबू चौहान की मानवधिकार पर दी स्पीच रौंगटे खड़े कर देगी। pic.twitter.com/3goR9e5Tsy
— Neeraj Rajput (@neeraj_rajput) October 3, 2019









