नई दिल्ली. सारा अली ख़ान और वरुण धवन की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का नया गाना ‘तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं’रिलीज हो गया है. इस गाने की खासियत यह है कि ये रीक्रिएट या रीमिक्स नहीं किया गया है बल्कि इस गाने के ओरिजनल सिंगर कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज ही इस्तेमाल हो रही है, जिन्होने 1994 की क्लासिक में इसे अपनी आवाज दी थी. मिर्ची से भरपूर इस मसालेदार गाने में सभी की नजरें वरुण धवन और सारा अली खान पर होंगी क्योंकि उन्होंने गोविंदा और करिश्मा कपूर जैसा ही डांस करने की कोशिश की है. ये गाना भले ही नई फिल्म में है, लेकिन डांस स्टाइल से लेकर हुक स्टैप तक, सब कुछ पुराने गाने जैसा ही है.
http://भारतीय वन सेवा के 8 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, देखिए सूची
क्रिसमस पर रिलीज हो रही अपनी फिल्म के इस नए गाने के बारे में निर्देशक डेविड धवन ने कहा कि मूल कुली नंबर 1 के गाने बेहद लोकप्रिय और सदाबहार हैं और मुझे लगता है की इन गानों ने इस फिल्म की मदद की है. मैं हमेशा से स्पष्ट था कि अगर मैंने कभी इस फिल्म को दोबारा बनाया, तौ मैं इन ब्लॉकबस्टर गीतों का उपयोग करूंगा. मूल गाने संगीत निर्देशक आनंद मिलिंद द्वारा बनाए गए थे और गीत समीर ने लिखे थे, जो मेरे दिल के बहुत करीब हैं. हमने नई कुली नंबर 1 में इन गीतों को शामिल करके बहुत सारे काम एक साथ किए हैं, यह इसे लौटाकर उनको धन्यवाद देने का मेरा तरीका था. देखिए वीडियो-
http://बारदाने का अभाव, धान खरीदी केन्द्र में धरने पर बैठे किसान










