बागबाहरा. बारदाने की कमी को लेकर किसान आज सोमवार को नर्रा धान खरीदी केन्द्र में धरने पर बैठ गए. सूचना पाकर नायब तहसीलदार श्री दीवान ने मौके पर पहुंचकर किसानों से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया. खरीदी प्रभारी के न होने से किसानों में भारी नाराजगी है. ज्ञात हो कि तहसीलदार के पहुंचने के एक घंटे बाद खरीदी प्रभारी और क्षेत्रीय सुपरवाइजर नर्रा पहुंचे. किसानों के धरने में सांसद प्रतिनिधि हितेश चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष भेखलाल साहू, नवीन पटेल, मुक्कू श्रीवास्तव सहित सैकड़ों किसान धरने में मौजूद थे. नर्रा खरीदी केन्द्र में प्रतिदिन चार हजार कट्टा धान की खरीदी किया जाना निर्धारित है पर बारदाने के अभाव में दो से ढाई हजार कट्टा तक ही धान की खरीदी हो पा रही है.
http://खेल-खेल में बुआ ने भतीजे-भतीजी को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पीया, दोनों बच्चों की मौत
किसानों का कहना है यदि इसी रफ्तार से धान खरीदी की जाती रही तो निर्धारित समय तक आधे किसानों का ही धान बिक पाएगा. किसानों ने कहा कि जब चार हजार कट्टा तक धान की खरीदी की जानी है तो उतने पैमाने पर बारदाने की उपलब्धता विपणन संघ द्वारा क्यों नहीं कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक धान खरीदी हेतु बारदाने व्यवस्था की जिम्मेदारी राईस मिलर्स को दी गई है. जिन-जिन राईस मिलर्स को जितना धान उठाव करना है वे उतने ही मात्रा में बारदाने भेज रहे हैं इसलिए खरीदी में रोज व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. विपणन संघ खरीदी केन्द्रों में समय पर बारदाने उपलब्ध करने में विफल साबित हो चुका है.
http://जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस
सांसद प्रतिनिधि हितेश चंन्द्राकर एवं उपाध्यक्ष भेख लाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के गैरजिम्मेदाराना रवैय्ये से आज किसान दया के पात्र बनकर रह गए हैं. हम प्रतिदिन खरीदी केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं सभी जगह धान बेचने हमारे किसान कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. हर दूसरे-तीसरे दिन धान खरीदी ठप्प पड़ रही है. सरकार सभी धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था कर किसानों को राहत दें यदि धान खरीदी व्यवस्था सुचारू रुप से नहीं की गई तो हम किसानों सहित उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी.
टीम इंडिया में हो सकते हैं 4 बदलाव, दूसरे टेस्ट मैच में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका https://t.co/nZwRzKiqio
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 20, 2020







