আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Published on: December 21, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोदा बांध से लगे जंगल में सोमवार सुबह पुलिस को एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश मिली. पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है. थाना प्रभारी श्रीमती दीपा केंवट ने बताया कि चरौदा बांध से लगे बाबू बांधा के जंगल में सुबह काम करने गए वन विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से उन्हें लाश की जानकारी मिली. मामले में जांच शुरू कर दी गई है. उनका कहना है कि शव करीब दो हफ्ते पुराना होने से पूरी तरह से गल गया है इसलिए मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है. युवक की मौत कैसे और कब हुई है इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट से होगा. फिलहाल युवक की शिनाख्त की जा रही है. इसके लिए फांरेसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है.

http://कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन


सर्पदंश से महिला की मौत

महासमुंद. तेंदूकोना थाना क्षेत्र के नवागांव खुर्द में सर्पदंश से महिला की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक मीणा ठाकुर पति धन्नूलाल ठाकुर सो रही थी तभी सर्प ने उसे डस लिया. उन्हें परिजनों ने शासकीय अस्पताल पिथौरा में इलाज के लिए भर्ती किया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.

http://कोरोना का बुरा समय टल गया, अगले महीने से शुरू होगा टीकाकरण : स्वास्थ्य मंत्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now