नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के साथ-साथ समर्थन का सिलसिला भी जारी है. मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में रविवार को राजगढ़ में बीच सड़क पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान उन्हें रास्ते से हटाने पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों के साथ उनकी झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों को रोकने और रास्ता खाली कराने मौके पर राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंची. पुलिस बल प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहा था और बीचे रास्ते में प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटा रहा था.
http://पूर्व मुख्यमंत्री की फॉलो कार ने बच्चे को मारी टक्कर, पैर टूटा
इसी दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने लगीं. इसी बीच भीड़ में किसी प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए. इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान आया है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, आज का दिन लोकतंत्र के सबसे काले दिनों में गिना जाएगा. आज राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर साहिबा ने जिस बेशर्मी से CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लताड़ा, घसीटा और चांटे मारे, उसकी निंदा मैं शब्दों में नहीं कर सकता. क्या उन्हें प्रदर्शनकारियों को पीटने का आदेश मिला था?
http://सीएम भूपेश को गौरा-गौरी पूजा में सोंटा मारने वाले भरोसा राम का निधन
#WATCH Madhya Pradesh: A protestor pulls hair of Rajgarh Deputy Collector Priya Verma, after she hits BJP workers and drags them. The clash broke out during a demonstration in support of #CAA. pic.twitter.com/7ckpZaFBkJ
— ANI (@ANI) January 19, 2020
क्या कलेक्टरी का इतना ज्यादा नशा छा गया कि आप गली के गुंडे-बदमाशों की तरह नागरिकों को पीटने लगीं?
असभ्यता और अनैतिकता की सारी हदें पार की जा चुकी हैं। लोकतंत्र का उपहास है राजगढ़ की घटना!
कांग्रेस सरकार प्रदेश के नागरिकों को दबाने और कुचलने में अब अधिकारियों का सहारा ले रही है!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 19, 2020









