আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : कभी चींटियों को देखा है सोने की चेन उठाकर ले जाते हुए?

Published on: March 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. वीडियो में चींटियां सोने की चैन को ले जाते हुए दिख रही हैं. वीडियो में कई सारी छोटी-छोटी चीटियां अपने शरीर के आकार से भी बड़े सोने की चेन को धीरे-धीरे ले जाती दिख रही हैं. वीडियो को देखते हुए ऐसा लग रहा है मानो चींटियां सोने को स्मगल कर रही हों. चीटियों की इस अजीबोगरीब वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- Smallest Gold Smugglers!.

http://जल रहा है जंगल… वन अमला नदारद, मोबाइल भी बंद

अर्थात सबसे छोटे गोल्ड स्मगलर. चींटियां जिस तरह से चुपके चुपके सोने की चैन को लेकर जा रही हैं वह वाकई छोटी स्मगलर लग रही हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इसको हजारों से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर कई सारे लोगों के मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. वीडियो पर एक व्यक्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए पूछा- सर, किस धारा के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी? एक ने पूछा- ये नन्हे चोर तो बड़े काम के लग रहे हैं. पुलिस बार-बार फुटेज देखने के बाद भी सही आरोपी को नहीं पकड़ पाएगी.

http://रेणुका पंवार का नया गाना ‘परांदा’ रिलीज, मचा रहा धमाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now