नई दिल्ली. एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. दिशा लॉकडाउन में कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उनके पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. दिशा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस बोल्ड अंदाज में डांस कर रहीं हैं. दिशा एक बेहतरीन डांसर हैं. दिशा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. महज कुछ ही घंटों में उनके इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो के साथ दिशा ने कैप्शन में लिखा- बियॉन्से वाइब्स चालू हैं. साथ ही उन्होंने हैशटैग सैवेज चैलेंज का भी इस्तेमाल किया.
http://करंट प्रवाहित तार बिछाकर चीतल का शिकार, एक गिरफ्तार, 4 फरार
दिशा का ये डांस वीडियो एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी देखा. दिशा के डांस स्टेप्स देख टाइगर इस पर कमेंट किए बिना नहीं रह पाए. उन्होंने आग लगने वाला इमोजी पोस्ट किया. टाइगर के कमेंट के बाद दिशा ने दिल वाला इमोजी पोस्ट की. दिशा का यह डांस टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ को भी बेहद पसंद आया. बता दें कि कृष्णा, दिशा की काफी अच्छी दोस्त हैं. इससे पहले दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी. जिसमें वह मल्टी कलर की मोनोकनी पहने समुंद्र किनारे बैठी नजर आईं थी. एक्ट्रेस के इस फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां हासिल की थी.
http://नौतपा में आग उगलेगा सूरज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट










