আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : बादशाह-जैकलीन का गाना गेंदा फूल रिलीज

Published on: March 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और रैपर बादशाह का गाना गेंदा फूल रिलीज हो गया है. गाने में पंजाबी और बंगाली म्यूजिक का फ्यूजन किया गया है. इस गाने में जैकलीन पारंपरिक बांगाली लाल पार साड़ी में नजर आ रही हैं. गाने में जैकलीन बंगाली अवतार में दिख रही हैं और काफी खूबसूरत भी लग रही हैं. वीडियो में उनका बादशाह संग रोमांस भी दिखाया गया है. अर्बन साउंड का फोक म्यूजिक के साथ फ्यूजन जबरदस्त बन पड़ा है. इस पैपी नंबर को बादशाह और पायल देव ने गाया है.

http://वित्त मंत्री ने किया 1.70 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान

वहीं बादशाह ने ही इस गाने का म्‍यूजिक दिया और लिखा भी है. इस वीडियो को स्नेहा शेट्टी कोहली ने डायरेक्ट किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि बंगाली पारंपरिक सिंदूर खेला उत्सव में बादशाह की नजर जैकलीन फर्नांडिस पर पड़ती है. बंगाली पारंपरिक लुक में जैकलीन को देख बादशाह अपना दिल हार बैठते हैं. इसके बाद वे जैकलीन को रिझाने में लग जाते हैं. बादशाह के इस गाने को करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी तारीफ की है. देखिए वीडियो-

http://कोरोना लॉकडाउन : दूरदर्शन फिर प्रसारित करेगा रामायण और महाभारत!

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3 नए मरीज, अब तक 6 संक्रमित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now