नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है. ऐसे में लोग घरों में रहकर अलग-अलग तरीकों से अपना वक्त काट रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण करने की मांग भी कर रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लेकर प्रसार भारती (दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो) के सीईओ शशि शेखर ने कहा है कि वे जिन लोगों के पास रामायण और महाभारत के राइट्स हैं, उनके साथ बातचीत चल रही है.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3 नए मरीज, अब तक 6 संक्रमित
शशि शेखर ने ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए ये खबर जारी की है और बताया है कि ये शोज किस वक्त प्रसारित किए जाएंगे इसका टाइम स्लॉट भी जल्द ही बता दिया जाएगा. बता दें कि रामायण और महाभारत दूरदर्शन के सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में हैं. गौरतलब है कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 और बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था.
http://विदेश यात्रा से लौटकर क्वॉरेंटाइन में नहीं रहने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
Yes we are working on the same with the Rights Holders. Will update shortly. Stay tuned. https://t.co/2Jhjw2qD3s
— Shashi Shekhar Vempati शशि शेखर (@shashidigital) March 25, 2020
Hopeful of sharing schedule by end of day today. Technical and Logistics issues being worked out. https://t.co/codicTLBdC
— Shashi Shekhar Vempati शशि शेखर (@shashidigital) March 26, 2020
http://देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल बार और पंजीयन कार्यालय अब 31 तक रहेंगे बंद









