नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो का ट्रेलर रिलीज हो गया है. गुलाबो सिताबो 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. बता दें कि फिल्म गुलाबो सिताबो को डायरेक्टर शूजित सरकर ने बनाया है. जूही चतुर्वेदी इसकी राइटर हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक गुस्सैल मकान मालिक बने हैं तो वहीं आयुष्मान खुराना एक चालाक किराएदार के रूप में हैं. ट्रेलर में अमिताभ और आयुष्मान के बीच काफी खींचतान देखने को मिली.
http://RBI ने रेपो रेट में की कटौती, लोन की किश्त चुकाने की छूट 3 महीने बढ़ाई
फिल्म में आयुष्मान, अमिताभ की हवेली फातिमा महल में किराएदार बनकर रहते हैं और हवेली छोड़कर जाने का नाम ही नहीं लेते. अमिताभ, आयुष्मान को हवेली से निकालना चाहते हैं. आयुष्मान को घर से निकालने के लिए अमिताभ खूब तिकड़मबाजी करते हैं, लेकिन आयुष्मान टस से मस नहीं होते हैं. इसलिए मजबूरन अमिताभ हवेली बेचने के बारे में सोचते हैं. इस फिल्म में नोंकझोक, ड्रामा और कॉमेडी सबकुछ देखने को मिलने वाला है. देखिए ट्रेलर-
http://लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित, यात्रा की जानकारी छिपाने पर तकनीकी सहायक अवैतनिक










