আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दिग्गज नेता शरद यादव का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Published on: January 13, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव (75) का गुरुवार को निधन हो गया. उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा- ‘पापा नहीं रहे.’ शरद यादव चार बार बिहार के मधेपुरा सीट से सांसद रहे हैं. वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष के साथ केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं. उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के छतरपुर में उनके आवास पर रखा गया है. एमपी के बाबई तहसील के आंखमऊ गांव में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.आरजेडी के नेता शरद यादव के निधन पर पीएम मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव समेत कई दिग्गजों ने दुख जताया है और राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है.

https://भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

शरद यादव के सहयोगियों ने बताया कि वह गुरुवार की रात अपने छतरपुर आवास पर बेहोश हो गए और उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. यादव लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और नियमित रूप से ‘डायलिसिस’ करवाते थे. फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक बयान में कहा कि शरद यादव को अचेत अवस्था में आपातकालीन वार्ड में लाया गया था. जांच करने पर उनकी कोई पल्स या रिकॉर्डेबल ब्लड प्रेशर नहीं था. एसीएलएस प्रोटोकॉल के तहत उनका सीपीआर किया गया. सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं किया जा सका और रात 10 बजकर 19 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं.

https://पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, रोड शो के दौरान कार के करीब पहुंचा युवक

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now