नई दिल्ली. दिग्गज अभिनेत्री मीनू मुमताज का 79 वर्ष की उम्र में कनाडा में शनिवार को निधन हो गया. उनके भाई अनवर अली ने इस बात की जानकारी दी. मीनू मुमताज बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और कॉमेडियन महमूद की बहन थीं.26 अप्रैल 1942 में मीनू का जन्म हुआ था. महमूद का पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा था ऐसे में मीनू भी फिल्मों में आ गई थीं. मीनू ने बॉलीवुड में फिल्म ‘घर घर में दीवाली’ से डेब्यू किया था. ये फिल्म साल 1955 में रिलीज हुई थी. फिल्म ‘सखी हातिम’ से उन्हें असली पहचान मिली. इसमें उन्होंने जलपरी का किरदार निभाया था. मीनू की जोड़ी सबसे ज्याजा कॉमेडियन जॉनी वॉकर के साथ जमी थी. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था.
https://नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद ने बंधक बनाकर CMO से की मारपीट
मीनू ने पर्दे पर कॉमेडी की और साथ ही साइड रोल्स से भी खूब सुर्खियां बटोरी. मीनू मुमताज मुमताज का असली नाम मलिकुनिस्सा अली था. दिग्गज अदाकारा मीना कुमारी ने उनका नाम मीनू रखा था. साल 1963 में उन्होंने डायरेक्टर सैयद अली अकबर से शादी की थी. मीनू मुमताज की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें ट्यूमर है लेकिन उनका ऑपरेशन हुआ तो वो ठीक हो गई थीं. इसके बाद वो कनाडा में रहने लगी थीं लेकिन शनिवार सुबह को वो हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं. बता दें कि मीनू मुमताज गुरु दत्त की कई फिल्मों में नजर आई थीं. वे कागज का फूल, चौदवीं का चांद, साहिब बीवी और गुलाम, ताजमहल, घूंघट, इंसान जाग उठा, घर बसाके देखो, गजल जैसी फिल्मों में दिखी थीं.
https://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिए कितनी बढ़ी कीमतें










