बिलासपुर. मल्हार नगर पंचायत में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कांग्रेस नेताओं पर उन्हें बंधक बनाने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मल्हार नगर पंचायत में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरीश कुमार चंद्रा ऑफिस में बैठकर काम निपटा रहे थे. तभी दोपहर करीब 3 बजे कांग्रेस नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त्य ने उन्हें दो बार अपने कक्ष में बुलाया.
https://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिए कितनी बढ़ी कीमतें
उस समय अध्यक्ष के चेंबर में नगर पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत, एल्डरमेन अमित पांडेय, नवीन अग्रवाल, पार्षद रामफल भारद्वाज, मनमोहन कैवर्त्य, दुर्गेश कैवर्त्य व विष्णु कैवर्त्य मौजूद थे. नगर पंचायत अध्यक्ष के बुलाने पर गिरीश कुमार चंद्रा उनके चेंबर में चले गए थे. नगर पंचायत अध्यक्ष ने CMO से कहा कि हमसे पूछा बिना आपने टेंडर कैसे निकाल दिया. इस पर CMO चंद्रा ने कहा कि PIC में टेंडर प्रस्ताव पास है और इसकी सूचना दे दी जाएगी. उनके जवाब को सुनकर अध्यक्ष भड़क गए और टेंडर निरस्त करने को कहने लगे. बाद CMO कुछ कह पाते कि अध्यक्ष अपनी कुर्सी से उठ गए और धक्का-मुक्की करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे.
https://‘बलरामपुर में कांग्रेस के लोगों का छलका दर्द, आपस में लड़ती कांग्रेस कैसे करेगी जनता का भला’
उन्होंने पार्षद मनमोहन कैवर्त्य को दरवाजा बंद करने के लिए कहा. इस बीच दरवाजा बंद कर उन्हें बंधक बना लिया और उनकी पिटाई की. सीएमओ ने बताया कि वह किसी तरह से वहां से निकले और सीधे मल्हार चौकी पहुंचे. बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला दर्ज किया. इसी तरह पुलिस ने दूसरे पक्ष से पार्षद मनमोहन कैवर्त्य की शिकायत पर CMO गिरीश चंद्रा के खिलाफ भी गाली-गलौज व धमकी देने का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है. इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त्य ने कहा कि बंधक बनाने व मारपीट करने का आरोप गलत है.
सिद्धार्थ-शहनाज का आखिरी गाना ‘हैबिट’ रिलीज, दिखी दोनों के बीच प्यार भरी नोंक-झोक https://t.co/NGMyjZ5rc7
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 22, 2021







