नई दिल्ली. दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे के अस्पताल में निधन हो गया, जहां उनका इलाज चल रहा था. अभिनेता के परिजनों ने उनके निधन की पुष्टि की है. हिंदी और मराठी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता, 18 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था. उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन, आज फिर उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, शनिवार को अभिनेता की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
https://जयमाला के वक्त घुटनों पर बैठ गई दुल्हन, वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने विक्रम गोखले को वेंटिलेटर से हटाने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखना ही उचित समझा. वहीं दिग्गज अभिनेता की बेटी ने भी उनके निधन की पुष्टि की है. अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हम यह पुष्टि करते हैं कि, विक्रम गोखले का आज दोपहर निधन हो गया. हम इस मुश्किल समय में सभी से उनके समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. बता दें कि विक्रम गोखले को ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए जाना जाता है. इसके बाद एक्टर को ‘खुदा गवाह’ और ‘अग्निपथ’ में बेहद पसंद किया गया. घर-घर में इन्होंने अपनी पहचान बनाई.










