नई दिल्ली. एक शादी का एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन घुटनों पर बैठकर एक दूसरे को जयमाला पहनाते दिख रहे हैं. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी कमेंट्स भी कर रहे हैं. दुल्हन और दूल्हे की क्यूटनेस देखकर आप भी वीडियो को दोबारा जरूर देखेंगे. जयमाला का ये वायरल वीडियो पुराना है और इसे झारखंड के डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने शेयर किया था. वीडियो में देख सकते हैं कि जयमाला के वक्त जब दुल्हन अपने दूल्हे के गले में माला पहनाती है, तो वो घुटनों पर बैठ जाता है.
https://गंगा नदी में डूबी 34 यात्रियों से भरी नाव, 2 की हालत गंभीर
बाद जब दूल्हे का जयमाला पहनाने का नंबर आता है तो दुल्हन हाथ जोड़कर घुटनों पर बैठ जाती है. बाद आसपास के लोग तालियां बजाते हैं. दुल्हन की सादगी और क्यूटनेस ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. एक और जहां जयमाला के वक्त दोस्त दूल्हा और दूल्हन को गोद में उठाने की कोशिश करते हैं, वहीं इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के सामने घुटनों पर बैठकर जयमाला को पहनते हैं. जयमाला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं.
https://सिंगल चार्ज में 504 किमी चलने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च, जानिए कीमत










