আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vespa Racing Sixties स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: September 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Piaggio इंडिया ने अपना नया स्कूटर Vespa Racing Sixties भारत में लॉन्च कर दिया है. इस स्कूटर को दो इंजन ऑप्शन 125cc और 150cc में उतारा गया है. इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी ग्राफिक स्कीम 1960 की रेसिंग लिवरीज से इंस्पायर्ड है. रेसिंग सिक्स्टीज के 125cc वेरिएंट की कीमत 1.20 लाख रुपए और 150cc वेरिएंट की कीमत 1.32 लाख रुपए रखी गई है. दोनों ही स्कूटर BS6 कंप्लायंट के साथ लॉन्च किए गए हैं. आप इस स्कूटर को ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं.150cc वेरिएंट वाले में थ्री-वाल्व, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 7,600rpm पर 10.2bhp की पावर और 5,500rpm पर 10.6Nm का टार्क पैदा करता है.

http://7 लोगों से 65 किलो बांस करील जब्त


वहीं दूसरे 125 मॉडल में 125cc का तीन-वाल्व इंजन दिया गया है, जो 9.7bhp की पावर और 9.6Nm का टार्क बनाता है. इस स्कूटर में इंडीकेटर-माउंटेड एप्रन, स्मोक्ड विंडस्क्रीन, गोल्ड कलर्ड व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा स्कूटर में USB चार्जर दिया गया है. प्रीमियम लुक वाले इस स्कूटर में कई आकर्षक फीचर्स हैं, इसमें अंडर-सीट लाइट दी गई है. स्कूटर में रेड और गोल्ड ग्राफिक्स के साथ वाइट बेस कलर है. हेडलाइट सराउंड, मिरर्स के साथ एगजस्ट कैन पर मैट ब्लैक का इस्तेमाल किया गया है. बेहतर हैंडलिंग के लिए वेस्पा में सिंगल-चैनल ABS दिया गया है. जबकि राइडर की सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक दिया गया है और रियर साइड में ड्रम ब्रेक दिया गया है. स्कूटर में ऑटोमैटिक CVT गियरबॉक्स दिया गया है.

http://10वीं-12वीं के पाठ्यक्रम में 30-40% कटौती, ऑनलाइन कक्षाओं का प्रसारण यूट्यूब चैनल पर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now