नई दिल्ली. बुलेट ट्रेन को लेकर पूरा देश उत्सुक है. इसी बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि देश में पहली बुलेट ट्रेन 2026 में चलेगी. रेल मंत्री ने ये भी बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का कितना काम पूरा हो चुका है. बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अहमदाबाद के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने ये ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि देश में पहली बुलेट ट्रेन 2026 में चलेगी.
https://पिता ने डांटा तो रेल की पटरी पर लेट गया बेटा, GRP ने बचाई जान
फिलहाल अभी इसके 92 पिलर बनकर तैयार किए गए हैं. इसके लिए वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने कहा है 199 स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए मास्टर प्लान चल रहा है. रेल मंत्री ने कहा कि इस मास्टर प्लान के तहत अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को भी वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा. बुलेट ट्रेन की इस घोषणा के साथ साथ रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गुरुवार को ट्वीट कर यह भी बताया था कि रेलवे में यात्रा कर रहे लोगों को रेल मंत्रालय काफी सुविधाएं देने की कोशिश कर रहा है.
https://बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की चर्चा पर रोई रूसी सैनिक की पत्नी









