আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ, आशंकाएं दूर कर रहे एसडीएम

Published on: April 1, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. विकासखंड के कोविड टीकाकरण केंद्रों में आज से 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण प्रारम्भ हो गया. सुबह से ही लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं. अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लें इसके लिए स्वयं एसडीएम एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी लगातार आम लोगों के मन में बैठी आशंकाओं को दूर करने जुटे हैं. बुधवार को पिथौरा विकासखंड में करीब दो हजार से भी अधिक लोगों ने कोविड19 वैक्सीन ली है. अभी तक विकासखंड पिथौरा में 22349 व्यक्तियों का वैक्सीन टीकाकरण किया जा चुका है. अभी भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा. ज्ञात हो कि अभी तक 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियो के साथ 45-59 वर्ष के केवल सूचीबद्ध बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा रहा था.

http://पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख बढ़ी

पर आज गुरूवार को महीने की पहली तारीख से ही 45 या उससे अधिक उम्र के हर व्यक्ति का टीकाकरण किया जा रहा है. इस सम्बंध में स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि पिथौरा विकासखंड में टीकाकरण हेतु 20 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें पिथौरा, भुरकोनी, भिथीडीह, सुखीपाली, गोपालपुर, सोनासिल्ली, धनोरा, सावित्रीपुर, लिलेसर, कोटगढ़, लारीपुर, पिरदा, बम्हनी, सल्डीह, सांकरा, टेका, छोटेलोरम, मुढ़ीपार, बढ़ईपाली, परसदा शामिल हैं.45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी लोग इनमें से किसी भी केंद्र पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं. जिला प्रशासन ने जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण कराने की अपील की है ताकि कोविड की बीमारी के विरूद्ध अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को और ज्यादा मजबूत किया जा सके.

http://सिक्का रखने के जुर्म में बेदम पिटाई, शराब का मामला बनाकर जेल भेजा, पिता ने आईजी से मांगी इच्छामृत्यु

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now