नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी की रविवार को कोरोना से मौत हो गई. उनका पूरा नाम कमल रानी वरुण था. 18 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तब से ही लखनऊ पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था. कमल रानी वरुण यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं. वे घाटमपुर, कानपुर नगर से विधायक थीं. इससे पहले वे 2 बार सांसद भी रही थीं. उनके निधन की खबर आते ही मुख्यमंत्री योगी ने पहले से निर्धारित अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया.
http://भाई की राशि अनुसार बांधें राखी, जीवन में आएगी खुशहाली
मुख्यमंत्री योगी आज ही भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या के दौरे पर जाने वाले थे. उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने लिखा- उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है. प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!
उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है।
प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया।
उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2020
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716









