नई दिल्ली. कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर दुनियाभर में खौफ का माहौल फैला हुआ. इसकी वजह से अब तक 7 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच खबरें हैं कि अमेरिका ने कोरोना वायरस के वैक्सीन का पहले चरण का टेस्ट किया है. कोरोना से लड़ने वाले टीके का परीक्षण 3 लोगों पर किया गया. इन लोगों को एवरेंजर नाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि तीन लोगों पर इस वैक्सीन को टेस्ट किया गया है. कुल 45 लोगों पर इस वैक्सीन का परीक्षण किया जाना है.
http://नकल कराते पकड़ा गया शिक्षक, निलंबन का प्रस्ताव
अमेरिका ने कहा कि इसके अच्छे संकेत मिल रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस के वैक्सीन का परीक्षण किया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कोरोना के वैक्सीन का पहला मानव परीक्षण किया गया है. उन्होंने कहा कि यह इतिहास में सबसे तेज वैक्सीन डेवलपमेंट से एक है और जल्दी ही हम कोरोना पर अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. ट्रंप ने कहा इसकी वजह से जल्द ही बाजार में छाई सुस्ती दूर होगी और बाजार नई ऊंचाईयां छूएगा.
http://सुब्रत साहू मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, गौरव द्विवेदी प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास









