नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया है. यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. इसके मुताबिक 27 जून को प्रस्तावित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को टाल दिया गया है. अब यह परीक्षा 10 अक्तूबर 2021 को आयोजित की जाएगी आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में लिखा है कि संघ लोक सेवा आयोग ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए 27 जून 2021 को आयोजित होने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 को स्थगित कर दिया है.
http://छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से पहली मौत, 6 दिनों से चल रहा था इलाज
अब यह परीक्षा 10 अक्तूबर 2021 को आयोजित होगी. बता दें कि यूपीएससी द्वारा प्रत्येक वर्ष तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है. इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी का चयन किया जाता है. गत वर्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 31 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 आयोजित की जानी थी. लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अंतत: यूपीएससी ने 4 अक्टूबर को पूरे देश में परीक्षा का आयोजन किया था.
http://नए राजभवन, सीएम हाउस समेत नवा रायपुर के सभी प्रमुख निर्माण कार्यों पर लगी रोक









