नई दिल्ली. यूपीएससी ने सीएसई मेन 2020 फाइनल परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से देश की ब्यूरोक्रेसी में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. बिहार के शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप किया है. वहीं, भोपाल में पढ़ीं जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है. उम्मीदवार upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. यूपीएससी की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि, चुने गए कुल उम्मीदवारों में से 545 पुरुष और 216 महिलाएं हैं. यूपीएससी ने कुल 761 कैंडिडेट्स की नियुक्ति की सिफारिश की है. 761 में 263 कैंडिडेट्स जनरल श्रेणी से. 86 कैंडिडेट्स EWS श्रेणी से हैं. 229 कैंडिडेट्स ओबीसी वर्ग से जबकि 122 कैंडिडेट्स एससी श्रेणी के हैं. एसटी श्रेणी के 61 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.
https://फर्जी जाति प्रमाण से कर रहा था नौकरी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बर्खास्त
इस सीधे लिंक से चेक करें UPSC CSE 2020 फाइनल रिजल्ट
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- https://www.upsconline.nic.in/ पर जाएं.
लिंक पर क्लिक करें- ‘सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020- अंतिम परिणाम’.
स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की सूची के साथ एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी.
सीएसई मुख्य परिणाम डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें.
https://मानव-हाथी द्वंद को रोकने महासमुंद-बलौदाबाजार में स्पेशल टास्क फोर्स क्यों नहीं?









