नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर गुरुवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया. सदन के स्थगित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच बहस हो गई. लोकसभा की कार्यवाही के स्थगित होने के बाद बीजेपी के सांसद ‘सोनिया गांधी माफी मांगो’ का नारा लगा रहे थे. ये नारा 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लग रही थी.
https://एमएससी में सीट बढ़ाने छात्र नेताओं ने संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन
जब सदन स्थगित हो गया तो सोनिया गांधी सदन से बाहर जा रही थीं. लेकिन नारेबाजी के बीच सोनिया गांधी वापस लौट कर बीजेपी सांसद रमा देवी के पास गईं और कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली है. इसी बीच रमा देवी के पास खड़ीं स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी से कुछ कहा. सोनिया ने जोर से कहा Don’t talk to me. इसके बाद स्मृति और सोनिया गांधी के बीच तीखी बहस हुई. ये बहस 2 से 3 मिनट चली. गौरव गोगोई , सुप्रिया सुले ने आकर सोनिया गांधी को लेकर वापस गए.
https://इमरजेंसी में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे श्रेयस, फर्स्ट लुक जारी








