महासमुंद. लोहिया चौक स्थित रेस्ट हाउस परिसर में खड़ी बाइक में सोमवार अलसुबह अज्ञात ने आग लगा दी. घटना के वक्त कर्मी अंदर हॉल में सो रहा था. जलने की गंध आने पर बाहर निकलकर देखा तो बाइक जल रही थी. घटना की शिकायत उन्होने कोतवाली थाने में की है. जानकारी के अनुसार क्लबपारा वार्ड 26 निवासी सागर तम्बोली ने पुलिस को बताया वह रेस्ट हाऊस में केयर टेकर के पद पर नाइट ड्यूटी के कर्मचारी के तौर पर पदस्थ हैं. प्रतिदिन वह बाइक क्रमांक सीजी 04 केए 9907 स्प्लेडर प्लस से घर से आना-जाना करता है.
http://अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने ने मचाया धमाल, मिले 80 लाख व्यूज
रविवार को भी वह बाइक से रेस्ट हाऊस आया था. ड्यूटी के बाद बाइक सामने प्रवेश द्वार पर स्थित पोर्च में खड़ी कर अंदर सोने चला गया. सुबह करीब पांच बजे जलने की गंध आई तो वह बाहर निकला तो अपनी बाइक को जलता हुआ पाया. उन्होने बताया कि उसके गेट खोलने की आवाज सुनकर आग लगाने वाले मौके से भाग खड़े हुए. परिसर की लाइट बंद और अंधेरा होने की वजह से वह आरोपियों को देख नहीं पाया. घटना की जानकारी उसने कोतवाली पुलिस को दी है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है.
http://स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह कोरोना संक्रमित







