আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Published on: September 16, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. मंगलवार को कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. केंद्रीय मंत्री ने रिपोर्ट आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है. साथ ही कहा है कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे सावधान रहे और प्रोटोकॉल का पालन करें. नितिन गडकरी 14 सितंबर को मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद भी पहुंचे थे.

http://हिना-धीरज का गाना ‘हमको तुम मिल गए’ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री



नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए लिखा- कल मैं कमजोरी महसूस कर रहा था और फिर डॉक्टर से परामर्श लिया. मेरे चेकअप के दौरान मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया. आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. बता दें कि कोरोना काल में संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. इस खतरनाक संक्रमण के मद्देजनर बेहद एहतियात बरता जा रहा है, लेकिन अब तक दोनों सदनों के कई सांसदों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है.

http://बवाल के बाद अब बच्चों को अंडा नहीं, दूध बांटेगी शिवराज सरकार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now