আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गरीब कल्याण योजना में छत्तीसगढ़ के एक भी जिले को शामिल न करना दुर्भाग्यपूर्ण : रश्मि

Published on: June 21, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण योजना लागू की है जिसमें छत्तीसगढ़ के एक भी जिले को शामिल न करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. केंद्र में सरकार बनाने छत्तीसगढ़ ने भाजपा से 9 सांसद दिए पर आज वही सांसद गरीबों, मजदूरों को न्याय दिलाने में विफल साबित हो रहे हैं. डॉ रश्मि ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस शासित राज्यों से भेदभाव वाला नजरिया रखती है. कोरोना माहमारी से जिस इच्छाशक्ति से छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ को आमजनों से कोरोना वायरस को दूर रखने में कामयाब हुए हैं. पूरे देश में आज छत्तीसगढ़ मिसाल बना हुआ है यही वजह है कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से भेदभाव कर रही है. उन्होने कहा कि कोरोनाकाल में छत्तीसगढ़ में हर प्रवासी मजदूरों को हरसंभव मदद की.

http://साढ़े 9 लाख के गांजे के साथ राजस्थान के दो गिरफ्तार

आज 3 लाख से भी ज्यादा मजदूर छत्तीसगढ़ लौटे हैं. आज गरीब मजदूर वर्ग के सामने रोजगार की बड़ी समस्या है. डॉ रश्मि ने कहा कि गरीब कल्याण योजना की जरूरत छत्तीसगढ़ के हर जिले के मजदूरों, गरीब तबके की जनता को है. लॉकडाउन की वजह से आज गरीबों, मजदूरों ने बहुत कुछ खोया है इनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरहा चरमरा सी गई है. छत्तीसगढ़ की काँग्रेस सरकार ने भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में एक दुरगामी सोच के चलते आज मनरेगा के तहत कई लोगों को रोजगार मुहैया हो रहा है. छत्तीसगढ़ का मजदूर अपनी स्थिति सुधारने मनरेगा में अपनी आजीविका को बेहतर साधन मान रहा है. वही दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के एक भी जिले को गरीब कल्याण योजना में शामिल न कर अपनी मजदूर विरोधी नीति को दर्शाया है.

http://कोरोना की आड़ में बड़े साइबर हमले की साजिश, चेतावनी जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now