रायपुर. तेज रफ्तार कार अनयंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. जिससे भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक शनिवार रात गौरीशंकर श्रीवास परिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी रायपुर के भाठागांव ढेबर सिटी के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई. हादसे में श्रीवास के सिर में गहरी चोट आई है. फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
http://अनशन पर बैठीं स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में होंगे शामिल
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए के त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निमंत्रण को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में वहां के मुख्यमंत्री बिप्लब देब से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें राज्य में 27 से 29 दिसंबर तक रायपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया. श्री देब ने ने इस अनूठे और भव्य आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम बधाई देते हुए आमंत्रण स्वीकार कर आने की सहमति दी है.
http://जब दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को पहनाई प्याज-लहसून की वरमाला







