আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

Published on: January 30, 2022
---Advertisement---

धमतरी. एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. इसमें दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार फरसिंया निवासी पन्ना सिन्हा अपनी कार में धमतरी से नगरी लौट रहा था. इसी दौरान देर शाम नगरी से करीब 4 किमी दूर स्टेट हाईवे पर दलदली के पास कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे. वहीं कार भी क्षतिग्रस्त होकर रुक गई.

https://अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई : जांजगीर में 12, सूरजपुर में 8 वाहन जब्त

हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घायल युवकों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में उमेश कुमार साहू और लोमेश कुमार साहू ने दम तोड़ दिया. घायल युवक अभय अग्रवानी को नगरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों युवक एक ही गांव राजपुर के रहने वाले थे. युवकों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई है. पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी है.

https://सान्या मल्होत्रा ने अनोखे ट्विस्ट के साथ किया डांस, आपने देखा वीडियो?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now